Video Of Day

Latest Post

रांची सहित कई जिलों में फिर चलेगी आंधी


रांची। आने वाले कुछ घंटों में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। कुछ स्‍थानों पर आंधी चलेगी। बारिश होने की संभावना भी है। रांची स्थित मौसम विज्ञान विभाग ने इसकी चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक इसका असर बोकारो, रामगढ़, रांची, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, धनबाद और जामताड़ा जिलों में विशेष तौर पर देखने को मिलेगा। इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। एक-दो स्‍थानों पर बादल गर्जन के साथ बारिश भी हो सकती है। जानकारी हो कि शुक्रवार को भी सूबे के कई जिलों में मौसम में बदलाव आया था। रांची में तेज हवा चलने से कई जगह पेड़ उखड़ गए थे। बोकारो में ओले गिरने की सूचना तक आई थी।

No comments