Video Of Day

Latest Post

इंडियन आइडल में किस्‍मत आजमाएंगे प्रशिक्षु गायक


रांची। सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले सीगिंग रियालटी शो इंडियन आइडल के लिए ऑडिशन होने वाले हैं। भुवनेश्वर में सात मई और कोलकाता में 13 मई को यह होगा। इसमें रांची के कांके रोड के आदर्श नगर स्थित इंडियन आइडल एकेडमी के प्रशिक्षित गायकों की टीम दोनों जगह जाकर अपनी गायकी का प्रदर्शन करेगी।

एकेडमी के निदेशक शांतनु सिन्हा ने बताया कि झारखंड के उरते नये गायकों के लिए सोनी टीवी एक बार फिर मौका दे रहा है। जिन गायकों को इस ऑॅडिशन में शामिल होना है, वे पांच मई 2018 तक इंडियन आइडल एकेडमी रांची में आकर ओपन रजिस्ट्रेशन करा हैं। इसके बाद ही उन्हें भुवनेश्वर और कोलकाता ऑडिशन के लिए सूचीबद्ध किया जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क है। इच्छुक व्यक्ति संस्था कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक या 7004220269 से संपर्क कर सकते हैं।

No comments