सीएमपीडीआई के कर्मियों को विदाई दी गई
रांची। सीएमपीडीआई के कांफ्रेस हॉल में सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह हुआ। इनमें सेवानिवृत्त हुए एमएमपी सिंह-मुख्य प्रबंधक (सीएमपी), अमरेंद्र कुमार-मुख्य प्रबंधक (सीएमपी), ललिता कच्छप-मेट्रोन और जशोमती देवी-कैट-3 को विदाई दी गई। कंपनी के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) बीएन शुक्ला और निदेशक (तकनीकी/ईएस) असीम कुमार चक्रवर्ती ने उन्हें पुष्पगुच्छ, मान-पत्र, प्रतीक चिह्न और शॉल देकर सम्मानित किया। सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए उत्तम स्वास्थ्य, सुखी जीवन और दीर्घायु होने की कामना की।
श्री शुक्ला ने कहा कि निष्ठा और सेवाभाव से काम करने से बढि़या समाज का निर्माण होता है। यह काम अनमोल है। श्री चक्रवर्ती ने कहा कि कार्य के अलावा सभी कर्मियों को अपने स्वास्थ्य के पर खास ध्यान रखना चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति ही अपने दायित्व को बेहतर तरीके से निभा सकता है। श्रमिक प्रतिनिधि सर्वेश प्रसाद, गोरे लाल पासवान, समीर विश्वास और सीएमओएआई प्रतिनिधि आरएन तिवारी ने अपने-अपने विचार रखें। मंच का संचालन सहायक प्रबंधक (कार्मिक एवं कल्याण) श्रीमती स्वाति और धन्यवाद महाप्रबंधक (कार्मिक) श्रीमती सुनीता मेहता ने किया।

No comments