Video Of Day

Latest Post

दिवंगत आईपीएस को दी गई श्रद्धांजलि


रांची। दिवंगत आईपीएस प्रवीण कुमार सिंह को मंगलवार को श्रद्धांजलि दी गई। उनका पार्थिव शरीर दिल्‍ली से विमान से आया। उसे जैप-वन और पुलिस मुख्‍यालय में रखा गया था। पूर्व मुख्‍यमंत्री अर्जुन मुंडा भी उन्‍हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पार्थिव शरीर को देखकर रांची एसएसपी कुलदीप द्विवेदी सहित कई पुलिसकर्मी भावुक हो गए थे। उनकी आंखों में आंसू छलक आए थे। जानकारी हो कि सोमवार को उनका निधन दिल्‍ली के मैक्‍स अस्‍पताल में हो गया था। वह काफी दिनों से बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था।

1 comment: