Video Of Day

Latest Post

राज्‍य के इन जिलों में बदलेगा मौसम


रांची। सूबे के पांच जिलों में अगले दो-तीन घंटों में मौसम का मिजाज बदलेगा। रांची स्थित मौसम विज्ञान विभाग ने इस संबंध में तात्‍कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। यह तीन बजे जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक धनबाद, बोकारो, रामगढ़, कोडरमा और गिरिडीह जिलों में मौसम में बदलाव आएगा। इन जिलों में मेघ गर्जन के अचानक तेज हवा चलेगी। इसकी गति 40 से 50 किलोमीटर हो सकती है। हल्‍के दर्जे की बारिश होने की संभावना भी है।

No comments