पतरातू घाटी में हाफ मैराथन 29 अप्रैल को
पतरातू घाटी |
रांची। रॉक एंड
रोप एडवेंचर्स के तत्वावधान में 29 अप्रैल को हाफ मैराथन हो रहा है। आयोजकों ने बताया
कि इसमें लगभग 21.5 किलोमीटर की दौड़ होगी। यह राजधान के पिठोरिया थाना के पास से शुरू
होकर पतरातू डैम तक जाएगा। पूरा मैराथन पतरातू घाटी में होगा। इसमें कोई भी भाग ले
सकता है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन और एडवेंचर को बढ़ावा देना है। साथ ही, पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ना
है। इसमें लगभग 20 प्रतिभागी होंगे। मैराथन सुबह पांच बजे शुरू होगा। सुबह लगभग आठ
बजे तक खत्म हो जाएगा।
No comments