राज्य के चार और जिलों में बदलेगा मौसम
रांची। राज्य के चार अन्य जिलों में अगले दो से
तीन घंटों में मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की
है। विभाग ने बताया है कि वर्तमान रडार और सेटेलाईट से मिली सूचना के अनुसार धनबाद, जामताड़ा, सरायकेला-खरसांवा और
पूर्वी सिंहभूम जिलों में मौसम में बदलाव होगा।
वहां मेघ गर्जन के साथ अचानक तेज हवा चलेगी। इसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा
हो सकती है। इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
No comments