Video Of Day

Latest Post

पेड़ से लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश

घाटशिला। बरसोल थाना क्षेत्र के गम्हरिया पंचायत अंतर्गत मालुआ गांव में रविवार अहले सुबह एक प्रेमी जोड़े की लाश बरामद की गई। दोनों का शव आम के पेड़ से झूलता मिला। दोनों के गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जाहिर कर परिजनों से पूछताछ कर रही है।

पड़ोसी थे दोनों
प्रेमी जोड़ा का एक ही गांव में घर था। लड़का इंटर फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। जबकि लड़की ने इसी साल मैट्रिक की परीक्षा दी थी। दाेनों एक दूसरे के पड़ोसी थे। परिजनों का स्पष्ट कहना है कि उन्हें जानकारी में कुछ भी नहीं है। लड़का अपने भाइयों के साथ छत पर सोया था। रात में उसने घर में जाकर सोने की बात कही थी। वहीं, लड़की अपने घर में सोई थी।

एक ही रस्सी से लटकी थी लाश
सुबह जब लोग नींद से जागे और आम के पेड़ की ओर गए तो देखा-दोनों की लाश एक ही रस्सी के सहारे पेड़ से लटक रही थी। ग्रामीणों ने उनके परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद लड़का-लड़की दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे और शवों को अपने घर ले आए। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। चर्चा यह भी है कि दोनों एक दूसरे से शादी करने वाले थे। लेकिन परिजनों द्वारा शादी से इंकार किया जा रहा था। इस कारण प्रेमी-प्रेमिका ने यह कदमा उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

No comments