Video Of Day

Latest Post

शिकागो के एयरपोर्ट पर गूंजा ‘जय हो’

  • शिकागो से मंजुला सिंह
शिकागो। आप समय से एयरपोर्ट पहुंच जाएं। वहां पहुंचने पर पता चले कि फ्लाईट एक घंटे लेट है। आप क्‍या करेंगे। इंटरनेट पर समय पास करेंगे। व्‍हाट्सएप पर चैट करेंगे। साथ जाने वाले पैसेंजर से बात करेंगे या कुछ और। कई बार फ्लाईट लेट होने पर मुसाफिरों के हंगामा करने की खबर भी आती रहती है। मारपीट तक हो जाती है। बीते 17 अप्रैल को भी शिकागो के O’Hare एयरपोर्ट पर फ्लाईट में एक घंटे की देर थी। इस दौरान वहां का नजारा अलग दिखा। वहां यात्रा करने के लिए आए बच्‍चों ने बताया कि वक्‍त ऐसे भी बिताया जा सकता है।

ऐसे गुजारा समय
एयरपोर्ट पर जुटे बच्‍चे शिकागो हाई स्‍कूल के थे। इनकी संख्‍या करीब 100 थी। इनमें एक-दो प्रवासी भारतीय थे। बाकी सभी अमेरिकी और चाईनिज थे। उसमें से एक बच्‍चे ने गुनगुनाना शुरू किया। वह भी हिन्‍दी गीत था - जय हो, आजा आजा। देखते ही देखते उसके साथ सभी बच्‍चे हो लिए। गाने पर थिरकने लगे। वहां फ्लाईट का इंतजार कर रहे अन्‍य यात्री भी इसमें शामिल हो गए।


बच्‍चों की बड़ी सीख
समाजशास्त्रियों का कहना है कि नन्‍हें बच्‍चों ने इसके माध्‍यम से बड़ी सीख दी है। इसे फ्लाईट में यात्रा करने वाले हर यात्री को सीख लेनी चाहिए। यह समय बिताने का अच्‍छा जरिया है। आसपास के लोगों का मनोरंजन भी हो जाएगा। किसी को दिक्‍कत भी नहीं होगी।
मंजुला सिंह

No comments