Video Of Day

Latest Post

नीतीश-मोदी-राबड़ी-मंगल निर्विरोध चुने गए, 7 मई से प्रभावी होगी नई सदस्यता

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत सभी 11 उम्मीदवार गुरुवार को विधानपरिषद के लिए निर्विरोध चुन लिए गए। हालांकि इनकी सदस्यता 7 मई से प्रभावी होगी। विधानसभा के सचिव रामश्रेष्ठ राय इनकी जीत की घोषणा की और प्रमाणपत्र सौंपे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने खुद प्रमाण पत्र नहीं लिया। नीतीश कुमार ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को जबकि राबड़ी देवी ने विधानपार्षद भोला यादव को प्रमाण पत्र लेने के लिए प्राधिकृत किया था।

जदयू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा रामेश्वर महतो और खालिद अनवर को, भाजपा ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजय पासवान, राजद ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, रामचन्द्र पूर्वे और सैयद खुर्शीद मोहम्मद मोहसिन को, कांग्रेस ने प्रेमचन्द्र मिश्रा को, हम ने संतोष मांझी को अपना उम्मीदवार बनाया था। किसी अन्य उम्मीदवार के मैदान में नहीं उतरने के बाद इन सारे दलीय उम्मीदवारों की जीत पक्की थी। इसके बाद जीत की औपचारिक घोषणा ही शेष रह गयी थी।

7 मई से होंगे विधिवत सदस्य
सभी 11 दलीय उम्मीदवार जीत के बाद 7 मई से विधिवत विधानपार्षद होंगे। ये सीटें 6 मई को खाली होंगी। इसके पहले अन्य औपचारिकताएं पूरी होंगी। इन उम्मीदवारों की जीत के बाद भी 6 मई तक जदयू के संजय सिंह, उपेन्द्र प्रसाद, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, राजकिशोर कुशवाहा व भाजपा के लालबाबू प्रसाद सदस्य बने रहेंगे।

No comments