Video Of Day

Latest Post

फिर शनिवार को बदल सकता है राज्‍य का मौसम


रांची। आने वाले दो दिनों में राज्‍य का मौसम करवट ले सकता है। शनिवार को कुछ जगहों पर बादल गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। रांची स्थित मौसम विभाग ने इसकी भविष्‍यवाणी की है। विभाग के मुताबिक इसका प्रभाव खास तौर पर उत्‍तर-पूर्वी झारखंड के जिलों में देखने को मिल सकता है। इसमें देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज शामिल हैं।

विभाग के मुताबिक रांची और इसके आसपास के इलाकों में 20 और 21 अप्रैल को आंशिक बादल छाये रहेंगे। गर्जन वाले बादल बन सकते हैं। मौसम केंद्र के मुताबिक मुताबिक राज्‍य का सबसे गर्म जिला डाल्‍टगंज रहा। बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और रांची का 37.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

No comments