Video Of Day

Latest Post

संग्रामपुर के मंडा पूजा में 151 भोक्ता ने झूलन में हिस्सा लिया

रांची। राजधानी के कांके में मंडा पूजा समिति संग्रामपुर के तत्वावधान में 25 और 26 मई को गांव में मंडा पूजा हुआ। 25 मई की रात में शिवभक्तों द्वारा फुलखुंदी और रातभर बंगाल के कलाकारों द्वारा छउ नृत्य पेश किया गया। वहीं 26 मई को दिन में 151 शिवभोक्ताओं के द्वारा झूलन और संध्या में रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें स्थानीय कलाकार इग्नेस कुजूर, सुमन, सुनील खोया, नितेस कच्छप, क्यूम रुमानी, जयकांत, श्रीकांत सहित अन्य द्वारा गीत संगीत का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मंडा पूजा में बोड़ेया, होचर, कुम्हरिया, रेेडो, पतरातू, अरसंडे, सोसो, बनहारा सहित दर्जनों गांव के लोग शामिल होकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। रंगारंग कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य सोमा उरांव ने कहा मंडा पूजा हमारी संस्कृति का हिस्सा है। भगवान शिव की कड़ी उपासना करके शिवभक्त हिस्सा लेते हैं। पुर्वजों के इस विरासत को बचाये रखने की जरुरत है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष ग्राम प्रधान दिनू उरांव, उपाध्यक्ष कृष्णा लोहरा, सचिव अनिल मुंडा, उपसचिव दिनेश लोहरा, कोषाध्यक्ष जोहन मुंडा, उप कोषाध्यक्ष बिरसा उरांव, संरक्षक पुर्व मुखिया मुन्ना उरांव, बबलू पहान, सोहराई उरांव, राजेश मुंडा, नदिया मुंडा, रमेश लोहरा, पंचम कुजूर, नथु मुंडा, राजू उरांव, बिहारी पहान, शंकर साहू, मनोज उरांव का सहयोग रहा।

सहयोग : अफरोज आलम

No comments