Video Of Day

Latest Post

राज्य के कई जिलों में कुछ देर में बदलेगा मौसम

रांची। आने वाले एक से दो घंटों में राज्‍य के कई जिलों के मौसम में बदलाव आने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग ने तात्‍कालिक मौसम चेतावनी जारी कर यह बताया है। यहां एक-दो स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ अचानक तेज हवा चलेगी। इसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इसका असर लोहरदगा, गुमला, लातेेेहार, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, खूंंटी, देवघर, जामताड़ा, दुमका जिलों में पड़़े़गा। यहां के कई जगहों पर बारिश होने की संभावना भी है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पिछले कुछ सप्‍ताह से मौसम में अचानक बदलाव आने से जानमाल के नुकसान की खबर भी आई है।

No comments