Video Of Day

Latest Post

एम्स और रिम्स राजनीति नहीं स्वास्थ्य केंद्र है - दीनदयाल वर्णवाल


रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा कि एम्स और रिम्स स्वास्थ्य केंद्र है। कांग्रेस और राजद इसे राजनीतिक केंद्र नहीं बनाएं। कोर्ट की निगरानी में ही श्री लालू का इलाज चल रहा है। बेहतर इलाज कहां होगा, यह रिम्स और एम्स के डॉक्टर बताते हैं। इसी आधार पर निर्णय लिया जाता है। भाजपा पर अनर्गल आरोप लगाना राजद और कांग्रेस बंद करें।

श्री वर्णवाल ने कहा कि एक सजायाफ्ता मुजरिम इलाज के बहाने एम्‍स और रिम्स जाने की बात करते हैं। वहां जाकर राजनीतिक षड्यंत्र रचने का काम करते हैं। इसे देश अब बर्दाश्त करने वाला नहीं है।

श्री वर्णवाल ने कहा कि श्री लालू देश भक्ति में, किसी आंदोलन में जेल नहीं गए हैं। राज्य के पैसा को लुटवाने और गरीबों के निवाले को छीन कर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने के जुर्म में गए हैं। उनकी करतूत से राज्य शर्मसार है। जहां राजद और कांग्रेस को पश्चाताप करना चाहिए, वहां सभी नाटक नौटंकी में लगे हुए हैं।

No comments