Video Of Day

Latest Post

बीएयू कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने पर होगी कार्रवाई


रांची। बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय के कुलपति डॉ पी कौशल ने कर्मचारियों से फिर काम पर लौटने का आग्रह किया है। हड़़ताल पर गये कर्मचारी के सात मई की सुबह साढ़े दस बजे तक काम पर वापस नहीं लौटने पर उन्हें ड्यूटी से अनुपश्थित माना जायेगा। नियमानुसार अनुपस्थित मानते हुए कारवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

विवि प्रशासन ने कहा कि दो दिनों से चल रही बेमियादी हड़ताल के बीच शिक्षण, शोध और प्रसार गतिविधियाँ सामान्य रूप से चली। सभी इकाईयों में सुचारु रूप से काम हुआ। विश्वविद्यालय को सुचारु रूप से चलाने में मदद के लिये कुलपति ने सभी का आभार जताया। कर्मचारियों के बेमियादी हड़ताल के मद्देनजर कुलपति ने सभी कर्मचारियों से सात मई को सुबह साढ़े दस बजे तक अपने कार्यस्थल पर वापस आने का अनुरोध किया है।

कुलपति ने कहा है नॉन टीचिंग कर्मचारियों की मांगे सातवां वेतनमान, एसीपी/ एमएसीपी आदि है। विश्वविद्यालय ने इसे पिछले एक वर्ष से गंभीरता से लिया है। राज्य सरकार द्वारा स्वीकार करने के लिये समय–समय पर वार्ता और लिखित रूप से प्रयास किया गया है। इसकी अद्यतन जानकारी कर्मचारी संघ को दी जाती रही है। कर्मचारियो की मांगों के प्रति विश्वविद्यालय और राज्य सरकार को सहानुभूति है। सरकार से अनुमति मिलते ही उनकी मांगों को लागू कर दिया जाएगा।

No comments