Video Of Day

Latest Post

राजधानी के लोगों को अब मिलेगा हाईजनिक मीट


  • कांके में शुरू हुआ आधुनिक वधशाला
रांची। राजधानी वासियों को अब खुले में काटे गए मीट को खाने से छुटकारा मिल जाएगा। कांके में आधुनिक वधशाला ने काम करना शुरू कर दिया है। इसका उदघाटन छह मई को रांची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने किया। उन्‍होंने कहा कि इसके शुरू हो जाने से राजधानी के लोगों को हाईज‍निक मीट उपलब्‍ध हो सकेगा। खुले में मीट काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
नोएडा की कंपनी को इसे चलाने की जिम्‍मेवारी दी गई है। इसे चलाने के लिए चौथी बार टेंडर निकालने पर एजेंसी मिल पाई। इसकी वजह से उदघाटन की तारीख भी टलती रही थी। वधशाला में प्रति दिन एक हजार खस्‍सी काटे जा सकते हैं। रांची नगर निगम ने इसका निर्माण कराया है। इसे बनाने में 18 करोड़ रुपये की लागत आई है। वर्ष 2013 से इसे बनाने का काम शुरू किया गया था। उदघाटन अवसर पर मेयर आशा लड़का को भी आना था। हालांकि दूसरे कार्यक्रम में व्‍यस्‍त होने के कारण वह नहीं आ सकी। इस अवसर पर नगर आयुक्‍त डॉ शांतनु अग्रहरि सहित नगर निगम के कई अफसर मौजूद थे।

No comments