बीएयू प्रशासन पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप
रांची। बीएयू
कर्मचारियों का बेमियादी हड़ताल लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। संघ ने आरोप लगाया
कि प्रशासन मांग पर ढुलमुल नीति अपना रहा है। वषों से
आश्वासन देकर संघ को ठगा गया। मजबूर होकर कर्मचारी संघर्ष के लिए कृत संकल्प है।
संघ ने कहा कि पांच मांगे पूरी होने पर ही हड़ताल वापस होगी। कर्मचारी चिलचिलाती
धूप में भी अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों
के साथ सौतेला रवैया अपना रहा है। प्रशासन को सिर्फ काम से मतलब है। कर्मचारी की सुविधाओं से कोई मतलब नहीं है। कर्मचारियों को 30-32 वषों
से कोई प्रमोशन नहीं दिया गया। हड़ताल शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।
संघ का दावा है कि करीब 93 प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल में शामिल है। छिटपुट कामों को
छोड़कर विश्वविद्यालय का सभी काम ठप है।
No comments