अंजुमन कमेटी के सदस्यों को किया गया सम्मानित
रांची। सेंट्रल अंजुमन इस्लामियां, कांके प्रखंड ने गुरूवार
को सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें रांची अंजुमन कमेटी के सदर इबरार अहमद, नायब सदर मंजर इमाम, महासचिव मोख्तार अहमद, सचिव नौशाद आलम, जिला परिषद सदस्य मोजिबुल
अंसारी, कांके थाना के इंस्पेक्टर राजीव रंजन, पिठोरिया थाना प्रभारी
लालजी यादव को सम्मानित किया। उन्हें पगड़ी पहनाया गया। बुके दिया गया। कार्यक्रम
की शुरुआत कारी मोहम्मद जमालुद्दीन ने तिलावते कुरआन पाक से की। मुख्य अतिथि रांची
अंजुमन के सदर इबरार अहमद ने कहा कि लोगों के भरोसे पर हम खबरा उतरेंगे। अकेले कुछ
नहीं हो सकता है। पूरी टीम को मिलकर काम करना होगा। हमारे समक्ष बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बेवा औरतें और यतीम बच्चें के लिए काम करने की जरूरत है। शिक्षा के क्षेत्र
में अंजुमन कमेटी विशेष ध्यान देगी। उन्होंने आने वाले रमजान महीने में गरीबों के
लिए जकात फंड को बैतुलमाल में जमा करने पर जोर दिया।
महासचिव मोख्तार अहमद ने कहा कि रांची के ग्रामीण
इलाकों को पिछले 40 वर्षों से नजरअंदाज किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष
काम किया जाएगा। ग्रामीण इलाकों में मदरसा, आईटीआई, नर्सिंग कॉलेज जैसे संस्थान खोलने पर विचार किया जाएगा। काटे गए वोटरों
का काम भी जुड़वाने का काम किया जाएगा। जिला परिषद सदस्य मोजिबुल अंसारी ने कहा कि
मुस्लिम समाज में शिक्षा का अभाव है। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सम्मान समारोह को संबोधित करने वालों में सदर
कांके अंजुमन इस्लामिया अफजल हुसैन, हाजी इस्लाम, संजर खान, नूर
आलम, शरीफ अंसारी, अब्दुल रहमान भी थे। संचालन नवीद और धन्यवाद इरफान अंसारी ने किया। सम्मान समारोह को सफल बनाने में मोहम्मद जुबेर, नुरुल
होदा, नईम अख्तर,
शेर खान, हाजी साहिल शमीम, कय्यूम
अंसारी, मोहम्मद फिरोज आलम, लाल
मोहम्मद, आफताब अहमद सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही। मौके
पर कांके प्रखंड के दर्जनों गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
सहयोग : अफरोज आलम
सहयोग : अफरोज आलम
No comments