Video Of Day

Latest Post

समन्‍वय बनाकर काम करने की जरूरत


  • कांग्रेस की कांके रोड में समीक्षा बैठक
रांची। कांके रोड स्थित ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेश बैठा के आवासीय कार्यालय में नगर निगम चुनाव की समीक्षा बैठक शुक्रवार को हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकान्त सहाय ने इसकी अध्यक्षता की। इसमें वार्ड एक और दो के प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। श्री सहाय ने कहा कि चुनाव में जीत हार होता रहता है। चुनाव हारकर अपना अस्तित्व नहीं खोना चाहिए। सामाजिक जीवन का कोई अंत नहीं। जनता के लिए काम करते रहें। नेतृत्व की क्षमता को बिल्डअप कीजिये। आपस में समन्यव स्थापित कर काम करने की जरूरत है। बैठक में सुरेश कुमार बैठा, विनय सिन्हा दीपू, संजर खान, राजेश मुंडा, अनिल मिंज, राजेश टोप्पो, अनिल उरांव, गौरी शंकर, शिवधन मुंडा, बबिता कुमारी, रीता चौधरी, प्रिंस बट्ट, कुमार राजा, अनिल लिंडा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। चुनाव में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रत्याशियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही, बूथ स्तर पर वोटिंग की समीक्षा की गयी।

सहयोग : अफरोज आलम

No comments