Video Of Day

Latest Post

शिक्षकों को भाग लेना है कार्यशाला में


रांची। श्री अरविंदो सोसाईटी के तत्‍वावधान में परिवर्तन दल (एसआरपी) के लिए नेतृत्‍व संवर्द्धन पर कार्यशाला किया जा रहा है। यह रांची में 14 से 19 मई तक एआरटीटीसी बीएसएनएल में होगा। इसमें हर जिले से परिवर्तन दल के चार-चार सक्रिय शिक्षक सदस्‍यों को भाग लेना है। यह निर्देश झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्‍हा ने दी है। उन्‍होंने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र भी लिखा है।

उन्‍होंने कहा है कि कार्यशाला का आयोजन दो बैच में किया जाएगा। निर्धारित समय से और नियम तिथि से शिक्षकों को यहां भेजना है। हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, चतरा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा के शिक्षक प्रथम बैच में हिस्‍सा लेंगे। यह 14 से 16 मई तक होगा। दूसरे बैच में देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज, पलामू, लातेहार, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा के शिक्षक हिस्‍सा लेंगे। यह 17 से 19 मई तक चलेगा।

No comments