Video Of Day

Latest Post

नासा की नई खोज, धरती के निकट मिली नए किस्म की चुंबकीय प्रक्रिया

वाशिंगटनअंतरिक्ष एजेंसी नासा के एक अंतरिक्षयान द्वारा उपलब्ध कराए गए डेटा का इस्तेमाल कर वैज्ञानिकों ने धरती के निकट वातावरण में एक नए किस्म की चुंबकीय प्रक्रिया का पता लगाया है। इस नए अध्ययन में चुंबकीय संयोजन को लगातार बदलते रहने वाले प्लाज्मा में देखा गया जहां इससे पहले इसे कभी नहीं देखा गया था। कैलिफोर्निया  विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अनुसंधानकर्ता ताई फान ने बताया , प्लाज्मा जगत में दो घटनाएं बहुत महत्त्वपूर्ण होती हैं - चुंबकीय पुनर्संयोजन और वायुमंडलीय विक्षोभ। यह खोज इन दोनों प्रक्रियाओं को जोड़ती है।  यह अध्ययन ‘ नेचर ’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। 

अमेरिका के कैलिफोर्निया आस - पास के अंतरिक्ष में होने वाली सबसे महत्त्वपूर्ण प्रक्रियाओं में से एक है जो आवेशित कणों से भरा हुआ होता है जिन्हें हम प्लाज्मा के तौर पर जानते हैं। यह बुनियादी प्रक्रिया चुंबकीय ऊर्जा को खत्म करती है और अव आवेशित कणों को प्रेरित करती है। ये दोनों ही एक ऐसे गतिशील अंतरिक्ष मौसम प्रणाली को विकिसत करने में मदद करते हैं जिसे अनुसंधानकर्ता बेहतर तरीके से समझना चाहते हैं और जिस प्रकार आज वे पृथ्वी पर मौसम के मिजाज का अनुमान लगाते हैं हो सकता है इस प्रणाली की मदद से किसी दिन वे अंतरिक्ष की मौसमी परिस्थितियों का भी पूर्वानुमान लगा पाएं।       

No comments