Video Of Day

Latest Post

उपचुनाव: AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो ने भरा पर्चा

रांची। ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) सुप्रीमो सुदेश महतो ने सिल्ली विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को पर्चा भरा। कलेक्ट्रेट भवन के ए ब्लॉक में पर्चा दाखिल करने के लिए सुदेश महतो 11:45 बजे पहुंचे। उनके साथ समर्थकों की भारी भीड़ थी। जिला कल्याण पदाधिकारी अर्जुन मांझी के ऑफिस में पहुंच कर दो सेट में उन्होंने अपना पर्चा उप निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रतन कुमार सिंह को सौंपा।

निर्वाची पदाधिकारी के कमरे में जाने के लिए मजिस्ट्रेट पर भड़के
नॉमिनेशन फाइल करने आए सुदेश महतो के समर्थक निर्वाची पदाधिकारी के कमरे में जाने के लिए मजिस्ट्रेट रविशंकर पर भड़क गए। दरअसल, निर्वाची पदाधिकारी के कमरे में 5 लोगों के जाने की अनुमति थी। आजसू के कई विधायक भी पहुंचे थे। कई कार्यकर्ता अंदर जाने की कोशिश करते दिखे। लेकिन उनको दरवाजे पर ही मजिस्ट्रेट रविशंकर ने रोक दिया। इस पर एक कार्यकर्ता काफी भड़क गए। हालांकि अन्य लोगों ने बीच-बचाव करके मामले को शांत कराया गया।

इन पार्टियों से ये हैं उम्मीदवार
 गोमिया विधानसभा से आजसू के लंबोदर महतो चुनाव मैदान में खड़े हैं। भाजपा की ओर से माधव लाल सिंह गोमिया में चुनाव लड़ेंगे। सिल्ली में भाजपा आजसू के साथ खड़ी है। जबकि आजसू ने गोमिया से अपना प्रत्याशी दिया है। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से सिल्ली से पूर्व विधायक अमित कुमार महतो की पत्नी सीमा महतो और गोमिया से पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो की पत्नी बबीता देवी को प्रत्याशी बनाया गया है।

No comments