Video Of Day

Latest Post

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव की बनाई रणनीति


रांची। राहे प्रखंड के गोमदा और सोनाहातु प्रखंड (पूर्वी) के चोकाहातु गांव में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्त्ताओं की बैठक हुई। इसमें सिल्ली विधानसभा उपचुनाव को लेकर रणनीति बनायी गई।
युवा कांग्रेस के महासचिव राकेश किरण महतो ने कहा कि राज्य हित में महागठबंधन को जिताना आवश्यक है। राज्य की जनता भाजपा और आजसू पार्टी की सरकार से त्रस्त है। अत: कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता तन मन के साथ इस चुनाव में जुटेगें। सभी सदस्‍यों ने झामुमो प्रत्‍याशी सीमा महतो को जिताने का संकल्‍प लिया।

No comments