Video Of Day

Latest Post

ऑक्सफोर्ड स्कूल में प्रतियोगिता विजेता सम्मानित

रांची। राजधानी के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बुधवार को संस्कृत अनुच्छेद लेखन प्रतियोगिता का परिणाम घोषित हुआ। प्रतियोगिता तीन मई को सदन सह तीन ग्रुपों में हुई थी। कक्षा छठवीं और सातवीं ग्रुप-ए, कक्षा आठवीं और नवमी ग्रुप-बी एवं कक्षा दसवीं ग्रुप-सी मेें थे। इसमें लगभग 1,500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्राचार्य सूरज शर्मा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सफल प्रतिभागियों में प्रीतम, अतुल, प्रकाष, सुहानी, अभय, युवराज, खुषी, विनीत, आदित्य, साक्षी, निहारिका, सोनम, अंजली राज, आस्था, अदिति, सृष्टि, दिशा, सिमरन, राहुल, निशि, रितेश, अंजली, हिमांशु, अनुष्का, निकिता, रिया सागर, हर्षराज, निखिल, लक्ष्मी, प्रिया, रिषिका, ऋद्धिश्री, प्रत्यूष, प्राची, खुशी चौधरी हैं।

प्राचार्य ने सफल विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए भविष्य में भी इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल पठन-पाठन की भाषा नहीं है। यह संस्कार की भाषा है। संस्कृत भाषा के माध्यम से ही विष्व में शांति कायम हो सकती है। व्यक्तित्व के विकास में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं नींव का पत्थर सिद्ध हो सकती हैं। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक राजकिशोर शर्मा, सीसीए इंचार्ज श्रीमती ए फातिमा, सुश्री श्वेता गुहा, डीडी मिश्रा, रविन्द्र कुमार, मणिभूषण शर्मा, बीके प्रजापति सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

No comments