Video Of Day

Latest Post

कुआं धंसने से तीन के दफन होने की आशंका


लोहरदगा। कुआं धंसने से तीन लोगों के दफन होने की आशंका है। घटना बुधवार को सदर प्रखंड के कुटमु गांव में घटी। यहां पुराने कुआं की मरम्‍मत का काम मालिक सुधन उरांव समेत तीन मजदूर कर रहे थे। अचानक कुआं धंस गया। मौके पर पुलिस पहुुंच गई है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना की सूचना मिले हजारों लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। घटना स्‍थल सदर थाना क्षेत्र के ब्लॉक कलोनी के पीछे है। 
बचाव दल मजदूरों को कुआं से निकालने के काम में लगा है। इस कार्य में पांच जेसीबी और 10 ट्रैक्टर लगाए गए हैं। दबने वालों में कुटमु चिगलाटोली निवासी सुधन उरांव (55) जेलखाना कुटमु निवासी राजू उरांव (28) और कुडू प्रखंड का रहने वाला राजेश उरांव (35) हैं। यह अपने ससुराल लोहरदगाके फेकुवाटोली में रहता था।
मौके पर उपायुक्त विनोद कुमार, एसडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा, क्षेत्र के वार्ड, मुखिया, थानाप्रभारी शैलेश कुमार अपने दल-बल के साथ पहुंचे हुए हैं। दोपहर तक दबे लोगों को निकाला नहीं जा सका था। कुआं मे दबे मजदूरों के पीड़ित परिवार से डीसी, एसडीपीओ सहित अन्य अधिकारी ने मुलाकात की। परिजनों का का रो-रो कर बुरा हाल है।

No comments