रांची। राज्य सरकार ने बुधवार को 6 आईपीएस का ट्रांसफर कर दिया।
इसमें गढ़वा के एसपी रहे मोहम्मद अर्शी का भी नाम शामिल है। अब गढ़वा की नई
एसपी शिवानी तिवारी होंगी, जिनका तबादला कोडरमा से किया गया है। झारखंड
सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आज इस संबंध में अधिसूचना
जारी कर दी है।
कौन कहां गए |
- सीआईडी के एसपी डॉ. एम तमिल वाणन कोडरमा के नए एसपी बनाए गए हैं।
- साहेबगंज के एसपी धनंजय कुमार सिंह को एसपी विशेष शाखा के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- कोडरमा की एसपी शिवानी तिवारी गढ़वा की नई एसपी होंगी।
- गढ़वा के एसपी मोहम्मद अर्शी को एसपी ऑपरेशन नक्सल के पद पर पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है।
- धनबाद के रेल एसपी हरदीप पी जनार्दन को साहिबगंज का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।
- जैप-3 धनबाद की कमांडेंट निधि द्विवेदी धनबाद की नई रेल एसपी होंगी।
|
|
|
|
|
|
No comments