Video Of Day

Latest Post

ऐसे में मस्‍त होगी दिन की शुरुआत


रांची गर्मी का मौसम। ऐसे में एसी का मजा मिले तो कहने ही क्‍या। शौचालय भी वातानुकूलित हो तो। यह सुनकर आप जरूर कहेंगे कि मजा आ जाएगा। दिन की मस्‍त शुरुआत होगी। कुछ इसी तरह की फिलिंग दिलाने की कोशिश की है एलजेएस यानी [LALOOJII & SONS] कंपनी ने। उसने रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा के पास चलंत आधुनिक वातानुकूलित शौचालय सेवा शुरू की है। इसका उदघाटन दो मई को खेल सह पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी ने किया। श्री बाउरी ने कहा कि ऐसे शौचालय को विभिन्न पर्यटन स्थल पर भी लगाया जायेगा। इससे शौचालय विहीन स्‍थलों पर लोगों को इसकी सुविधा मिल सकेगी।
शौचालय बनाने वाली कंपनी के एलजेएस के चन्द्रशेखर ने बताया कि चलंत वातानुकूलित शौचालय डेमो के लिए रखा गया है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत कंपनी ने इसका निर्माण किया है। इसे कहीं भी स्थापित किया जा सकता है। यह शौचालय अत्‍याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसकी देखरेख कंपनी के कर्मचारी करेंगें। इसका चार्ज समान्य शौचालय की दर जैसा ही होगा। उदघाटन के बाद यह शौचालय आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। उदघाटन समारोह में खेल निदेशक रणेन्द्र कुमार सहित अन्‍य उपस्थित थे।

No comments