Video Of Day

Latest Post

कांग्रेस के कई दिग्‍गज ने आजसू का हाथ थामा


रांची। कांग्रेस के कई दिग्‍गज ने आजसू पार्टी का हाथ थाम लिया है। आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने सभी का स्‍वागत किया। हाथ थामने वालों में सिल्ली विधान सभा स्थित साइल बांधा सोनाहातू निवासी कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्‍ठ के केंद्रीय महासचिव, जमशेदपुर प्रभारी, सिल्ली विधान सभा संगठन प्रभारी संजय महतो हैं। उनके साथ कांग्रेस के रांची जिला सचिव अजित प्रसाद सिंह मुंडा, जिला सचिव विष्णु प्रसाद महतो, कार्यकारी अध्यक्ष सोनाहातू प्रखंड नन्द किशोर महतो, सचिव महेश प्रसाद महतो भी आजसू पार्टी में शामिल हो गए हैं। स्‍वागत समारोह मंगलवार की रात सुदेश महतो के आवास पर हुआ।

No comments