Video Of Day

Latest Post

झारखंड महिला टीम राष्‍ट्रीय हॉकी के सेमीफाइनल में


भोपाल। झारखंड महिला टीम 8वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाईनल में पहुंच गई। भोपाल में चल रही प्रतियोगिता में गुरूवार को टीम ने क्वार्टर फाइनल में ऑल इंडिया स्पोर्ट्स ऑथिरिटी ऑफ इंडिया की टीम को 9-0 से हरा दिया। झारखंड टीम की ओर से ब्‍यूटी डुंगडुंग ने मैच के तीसरे मिनट में ही शानदार फील्ड गोलकर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। बैंकाक से लौटी संगीता कुमारी ने दूसरा गोल 11 मिनट में किया। संगीता कुमारी ने 19वें, 27वें और 51वें मिनट में 3 गोल किये। फिर ब्‍यूटी ने 40वें मिनट में एक और शानदार गोल किया। पिंकी एक्‍का ने 52वें मिनट, सलीमा टेटे ने 64वें मिनट, सुषमा कुमारी ने 66वें मिनट में गोल किया। मैच का अंतिम गोल 70वें मिनट में अलबेला रानी टोप्पो ने किया। 
गोल करने वाली खिलाड़ी
इस तरह टीम झारखंड ने एक के बाद एक 9 गोल किये। झारखण्ड का सेमी फाइनल मैच शुक्रवार को हॉकी गांगपुर ओड़िशा से होगा। झारखंड टीम में अंजली बिंझिया, रीमा बखला, रेशमा सोरेंग, सलीमा टेटे, सुप्रिया मुंडू, सिमता मिंज, दीप्ति कुल्लू, नीतू कुमारी, अंजना डुंगडुंग, अलका डुंगडुंग, ब्‍यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, पिंकी एक्का, संगीता कुमारी, सुषमा कुमारी, अलबेला रानी टोप्पो, प्रिया डुंगडुंग, रूमाना खातून शामिल है। कोच तारिणी कुमारी, मैनेजर दुलारी टोपनो हैं। झारखंड टीम का भोपाल में जाकर हौसला बढ़ा रहे मनोज कोनबेगी सहित सभी को हॉकी झारखंड ने बधाई दी है।

No comments