मुख्यमंत्री को सात मई को घेरेंगे स्कूल रसोईया-संयोजिका
रांची।
झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया, संयोजिका, अध्यक्ष संघ के
सदस्य सात मई को मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे। उनके समक्ष प्रदर्शन करेंगे। इसमें
राज्य भर से हजारों की संख्या में सदस्य शामिल होंगे। यह जानकारी संघ के महासचिब
प्रेम नाथ विश्कर्मा, अध्यक्ष अजित प्रजापति और कोषाध्यक्ष अनिता
देबी ने गुरूवार को माले कार्यालय में प्रेस को दी। सदस्यों ने कहा कि राज्य भर
में दस हजार स्कूलों को मर्ज करने के बहाने बंद किया जा रहा है। इससे वहां काम कर
रहे रसोईया, संयोजिकाओं का रोजगार छिन जाएगा। गरीब बच्चों की
पढ़ाई बंद हो जाएगी। साथ ही, मध्याह्न भोजन योजना का काम निजी
कंपनी को सौंपकर रसाईया और संयोजिकाओं का रोजगार छीन लिया गया है। इसके खिलाफ घेराव
का करने का निर्णय लिया गया है।
No comments