Video Of Day

Latest Post

शांति आश्रम में मिल रहा भारतीय संस्कृति का ज्ञान


लोहरदगा। किसको मोड़ स्थित गुरुकुल शांति आश्रम में सात दिवसीय युवा चरित्र निर्माण शिविर का समापन गुरूवार को हुआ। समापन पर आर्य वीर दल और जिले के विभिन्न स्कूलों के प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि शांति आश्रम में बच्चों को शारीरिक, मानसिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक ज्ञान के साथ योग का भी ज्ञान मिल रहा है। इससे बच्चे सांस्कारिक, चरित्रवान और राष्ट्रभक्त बन रहे हैं।
समारोह में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सात दिनों में प्राप्त किये गए ज्ञान का प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत बच्चों ने पारंपरिक नृत्य से किया। श्री भगत ने परेड की सलामी लेते हुए निरीक्षण किया। विशिष्ट अतिथि विधायक सुखदेव भगत और नगरपरिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत को बुलाया गया था। हालांकि वे आ नहीं सके।
मौके पर लोहरदगा प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम भगत, कल्याण चंद्र प्राचार्य डीएवी लोहरदगा, सच्चिदानंद लाल प्रांत संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक, स्वामी माधवानंद, बीआर साहू, पूर्व विधायक रमेश उरांव, वार्ड पार्षद कमला देवी, सुगो देवी, सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर प्रसाद, भूषण प्रसाद साहू, आचार्य सोमनाथ शास्त्री, जीतेंद्र मेहेर, गणेश शास्त्री, मनोज शास्त्री, डॉ कुंजदेव मनीषी, संतोष नैष्टिक, आचार्य शरदचंद आर्य, महादेव आर्य, लाल जितेन्द्र नाथ शाहदेव, अनिल गुप्ता, गुप्तेश्वर गुप्ता, आशीष आर्य, रविन्द्र दत्ता, अभय भारती सहित अन्‍य मौजूद थे।
आगंतुक अतिथियों केे स्वागत की जिम्मेवारी आर्यवीर दल के स्वागताध्यक्ष उदय गुप्ता (बड़की चांपी) को दी गयी थी। उन्होंने महिला मंंडल और सदस्यों समेत आगंंतुकों को फूल माला, पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

No comments