Video Of Day

Latest Post

अपर एयर सकुर्लर का असर कम, अगले तीन दिन में तापमान बढ़ने के आसार

रांची। झारखंड के ऊपर बने अपर एयर सकुर्लर का असर कम होने से सोमवार को रांची का तापमान एक बार फिर से चढ़ गया। इससे गर्मी की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रविवार को भी मौसम का ऐसा ही हाल दिखा। आगामी तीन दिनों तक तापमान बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।

अगले तीन दिनों में 40 डिग्री तक जा सकता है पारा
दो दिन में रांची का अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़ा और 39 डिग्री पहुंच गया। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले तीन दिनों तक झारखंड में बारिश होने के कोई आसार नहीं है। क्योंकि ऐसा कोई सिस्टम नहीं बन रहा है। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि अगले तीन दिनों तक रांची का अधिकतम तापमान 39 और 40 डिग्री के आसपास रहेगी।

आंशिक रूप से छा सकते हैं बादल
इधर, झारखंड को छोड़ देश के 13 राज्यों में सोमवार को तेज अांधी-तूफान और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे झारखंड पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। हालांकि आंशिक रूप से बादल छाने के आसार जरूर हैं पर इससे कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

No comments