Video Of Day

Latest Post

मारवाड़ी कॉलेज की छात्रा को मिला अवार्ड


रांची झारखंड अभी नाकारात्‍मक खबरों के लिए चर्चा में है। रोज दिन नाबालिग के बलात्‍कार, हत्‍या, लूटपाट की घटनाएं हो रही है। ऐसे में एक अच्‍छी खबर भी आई है। राजधानी रांची के मारवाड़ी कॉलेज की छात्रा  वर्तिका को सम्‍मानित किया गया हे। नई दिल्‍ली स्थित रूस एम्बेसी में वर्ल्ड वाइड इंपैक्ट अवार्ड-2018 ने उनके काव्य संग्रह अब लौट चलें अनंत की ओर के लिए उसे अपकमिंग राइटर ऑफ झारखंड अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया था। इसमें देश के कई विशिष्ट कार्य करने वाली संस्था और व्यक्तियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, पद्मश्री उषा उथुप,  धर्म गुरु आचार्य लोकेश थे। कार्यक्रम में भारत और रूस के कई गण्यमान्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

1 comment: