Video Of Day

Latest Post

मुस्लिम लीग के लीडर्स मीट में चुनाव पर चर्चा


रांची। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग झारखंड प्रदेश का लीडर्स मीट रविवार को कांटा टोली स्थित स्टेट प्लाजा मंगल टावर के पीछे हुआ। इसका नेतृत्‍व प्रदेश अध्यक्ष सैयद अमजद अली ने की। इसमें राज्य के अठारह जिले के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। श्री अमजद अली ने कहा कि मुस्लिम लीग एक सेक्युलर राजनीतिक पार्टी है। यहां सभी के हक की बात होती है। हर तबके के विकास के लिए काम किए जाते हैं। हमारा मकसद भ्रष्टाचारमुक्त राज्य और देश का विकास करना है। सभी के साथ एकता और भाईचारगी का ऱिश्ता कायम करना है। झारखंड मे मुस्लिम लीग को लोग पसंद कर रहे हैं। हमारी पार्टी सरकार में शामिल हो इसके लिए हमें सभी जिला, नगर, प्रखंड, स्तर पर कमेटी को मजबूत बनाना होगा। इसमें यूथ, वूमेन, लेबर, स्टूडेंट्स सभी को नीचे स्तर से काम करना होगा।
अगामी विधान सभा और लोक सभा चुनाव में मुस्लिम लीग झारखंड राज्य के उन्हीं सीटों से चुनाव लड़ेगी, जहां संगठन मजबूत है। सभी जिला अध्यक्षों ने पार्टी को मजबूत बनाने और चुनाव मे जीत के लिए अपने-अपने सुझाव रखे। लीडर्स मीट का संचालन प्रदेश प्रवक्ता और उपाध्यक्ष मो शहाबुद्दीन ने किया। समापन मुस्लिम यूथ लीग के महासचिव अकबर अली ने किया। मौके पर प्रदेश महासचिव साजिद आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष फारूक आजम, सचिव तबारक, सचिव अंजनी सिन्हा, हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष यूथ लीग इरफान खान, राजमहल लोक सभा उम्मीदवार कृष्णा सिंह, रामगढ़ जिला अध्यक्ष एवं मांडू विधान सभा उम्मीदवार अब्दुल कय्यूम, अब्दुल बासित, शानुल हक, शाकिर, मंज़र खान, सोनु मलिक, अब्दुल गनी भी मौजूद थे।

No comments