Video Of Day

Latest Post

ब्राह्मण महासंघ की मजबूती पर दिया बल

गिरिडीह। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ गिरि‍डीह जिला इकाई की बैठक शिव नगरी झारखंड धाम में रविवार को विष्णु पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार शास्त्री, प्रदेश प्रभारी पवन सुत पांडेय, कोडरमा जिला उपाध्यक्ष बसंत पांडेय, रामगढ़ जिला अध्यक्ष देव चरण पांडेय, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शम्भू पांडेय, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनय शांडिल्य, सुमन पांडेय आदि उपस्थित थे।
उन्‍होंने संगठन की मजबूती पर बल दिया। पदधारियों के बीच मनोनयन पत्र का भी वितरण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित और नारियल फोड़कर एवं भगवान परशुराम के चित्र पर माल्‍यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला अध्यक्ष कृष्णदेव पांडेय ने संगठन का विस्तार जल्द ही प्रखंड स्तर तक करने की बात कही।
प्रदेश प्रभारी पवन सूत पांडेय ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार शास्त्री, हजारीबाग जिला महासचिव पुरेन्द्र पांडेय ने संगठन के विस्तार की रणनीति की चर्चा की। इस कार्यक्रम में लगभग 200 भू देवगन उपस्थित थे। अंत में सभी के लिए लंगर का आयोजन किया गया।

No comments