Video Of Day

Latest Post

सूबे के सारठ में बनेगा नया पुलिस अनुमंडल


  • गुमला के कुरकुरा में नया थाना
  • खान और उद्योग अलग विभाग होंगे
  • झारखंड कैबिनेट की बैठक में फैसला

रांची। देवघर जिले के सारठ में एक नया पुलिस अनुमंडल बनेगा। गुमला जिले के कुरकुरा में नये थाने का निर्माण होगा। झारखंड कैबिनेट की गुरूवार को हुई बैठक में इसपर मुहर लगी। कैबिनेट ने यहां के आवश्यक पदों के सृजन और गाडि़यों की खरीद करने की भी मंजूरी दे दी।

अलग-अलग विभाग होंगे
कैबिनेट ने उद्योग खान एवं भूतत्व विभाग को अलग-अलग दो विभागों में बांटने की मंजूरी दे दी। अब उद्योग विभाग और खान एवं भूतत्व विभाग अलग-अलग होंगे। झारखंड कार्यपालिका नियमावली 2000 (यथा संशोधित) के प्रथम अनुसूची में अंकित विभागों की सूची में संशोधन करने की मंजूरी कैबिनेट ने दी दी।

इसकी भी मंजूरी दी
झारखंड राज्य विधि आयोग की कार्यावधि 14 नवंबर 2016 से 13 नवंबर 2019 तक करने की मंजूरी दी गई।
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अन्तर्गत राज्य के विभिन्न जिलों में जन औषधि केन्द्र खोलने के लिए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और बीपीपीआई के बीच एमओयू करने की स्वीकृति दी गई। बीपीपीआई भारत सरकार के रसायन उर्वरक मंत्रालय के अन्तर्गत गठित है।

No comments