Video Of Day

Latest Post

न्यूटन ट्यूटोरियल्स ने सफल विद्यार्थी सम्मानित


रांची। राजधानी के हरिओम टॉवर स्थित न्यूटन ट्यूटोरियल्स ने बुधवार को जेइइ मेन्स में सफल छात्रों को सम्मानित किया। संस्थान के डायरेक्टर इमरान अली, शिक्षक प्रणव कुमार, पंकज कुमार, मदन मोहन, मनीष कुमार झा ने छात्रों का हौसला बढ़ाया। उन्हें बधाई दी। सफल छात्रों में प्रभात कुमार  रैक 168, शुभम करमाली 1678, राहुल कुमार शाह 2149, रजनीकांत कुमार गुप्ता 2899, अमर किस्कू 2910, मुकुल कुमार 4049, देव शंकर पांडेय 4339, पताल पुजारी मिंज 5689, संदीप टोप्पो 5699, नलिन हेम्‍ब्रोम 5765, अन्नू श्री 6153, विशाल कुमार 6828, नीरज कुमार नायक 7044, शिवम कुमार 8563, मनीष कुमार साहू 13750, निय टोपनो 16862, सुमंत गाड़ी 14046, एपिल बोटी खलको 14312, शंशाक कुमार सिंह 14407, दीपंकर भगत 15664, स्नेहिल बाबा 16185, निशांत गौतम 16504रिया कुमारी 17848, उर्त्कष सिंह 18646, संदीप बेसरा 18937, अनमोल पीउस लकड़ा 20426, ऋतुराज 20991, मनीष कुमार 22365, कोमल कुमारी 22733, आर्यन कुमार 8619, गालिब जमाल 10869, अभिषेक कुमार 10924, अंजनी कुमार 12163, अमन कुमार रूहिदास 22881, हिमांशु पवन 23327, अमर पवन 24521, कमल कुमार 24754 भी शामिल हैं।

इस अवसर पर छात्रों ने अपने अनुभव बांटे। देवशंकर पांडेय ने कहा कि डाउटस क्लास और लाइब्रेरी की सुविधा के साथ चैप्टर वाइस टेस्ट, फूल लेथ टेस्ट, डिस्कसशन क्लासेस से मेरा कॉन्सेप्ट क्लियर हो गया। आत्मविश्वास बढ़ता गया। 60 छात्रों के बैच में भी हमें लगा कि हमें व्यक्तिगत रुप से पढ़ाया जा रहा है। मार्च में तो सभी शिक्षक पकड़-पकड़ कर पढ़ाते थे, तब सफल होने की गांरटी जैसा महसूस होना लगा। मार्च में किसी संस्थान में पढ़ाई नहीं होती है।
सुमन ने कहा कि माध्यम हिंदी हो या अंग्रेजी पढ़ने में मन लगाना आवश्यक है। हर दिन की मेहनत और शिक्षकों का साथ सफलता का पर्याय बना। शिक्षकों की प्रेरणा से आत्मविश्वास बढ़ा। प्रभात ने बताया कि मैं सिर्फ जानने के लिए न्यूटन पहुंचा था, लेकिन जब बात हुई तो फाउंडेशन में नामांकन कराने का मन ही बना लिया। मैं सफल होकर चकित हूं, क्योंकि ऐसा मैंने सोचा ही नहीं था।

डायरेक्टर इमरान अली ने कहा कि संस्थान आने वाले वर्षो में और अधिक बेहतर परिणाम देगा। संस्थान लगातार छात्रों के हित में प्रयास कर रहा है। झारखंड, बिहार, ओडि़सा, छत्तीसगढ़ पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश तक के छात्र संस्थान से अध्ययन कर सफलता पा चुके हैं। इंजीनियरिंग और मेडिकल के क्षेत्र में संस्थान झारखंड के रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, मेदनीनगर, देवघर, रांची, गिरिडीह, मुरी सहित लगभग सभी शहरों में युवाओं के लिए नि:शुल्क करियर सह मोटिवेशन काउंसिलिंग का आयोजन कर उन्हें सफलता के लिए प्रेरित करता रहा है। संस्थान छात्रों हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देता आया है।

No comments