Video Of Day

Latest Post

आरपीएफ की पत्‍नी से गैंगरेप करने वाला एक धराया

चाईबासा। रेलवे कॉलोनी में आरपीएफ की पत्नी के साथ गैंगरेप करने के आरोपियों में एक युवक को पुलिस ने दो मई को गिरफ्तार कर लिया। एक की तलाश जारी है। गिरफ्तार युवक का नाम नकुल खलको है। वह चाईबासा स्थित कुमार टोली का रहने वाला बताया जाता है। फरार दूसरा युवक सूरज राम है। वह मेरी टोला का रहने वाला बताया जाता है।

जानकारी हो कि बीते 28 अप्रैल को दो युवकों ने घर में घुस कर उकत महिला से सामूहिक बलात्‍कार किया था। दुराचार करने के बाद घर में रखे पांच हजार पांच सौ रूपए के साथ दो मोबाईल लेकर फरार हो गये थे।  पति के ड्यूटी जाने के बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ घर में थी। तेज आंधी के साथ जोरदार वर्षा  हुई थी। इसी दौरान दो युवक दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आए। अंदर आते ही दोनों महिला पर टूट पड़े। गाली-गलौज करते हुए उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

No comments