Video Of Day

Latest Post

आंधी-पानी ने मचाई तबाही, वज्रपात से चार की मौत


  • आपके न्‍यूज वेब पोर्टल ने पहले ही सर्तक किया था
रांची। बुधवार को दोपहर बाद आए आंधी-पानी ने तबाही मचा दी। इससे राज्‍यभर में जानमाल का भारी नुकसान हुआ। ठनका गिरने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। कई पशु भी मारे गए। कई जगह पेड़ उखड़ गए। रोड जाम हो गया। ओला पड़ने से खड़ी फसलों को नुकसान हुआ। होडिंग टूटकर गिर गए।

जानकारी के मुताबिक साहेबगंज में ठनका गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। ये मामला बरहरवा थाना क्षेत्र का है। रांची के लालगुटवा में बज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई। रांची जिले के चान्हो पिपराटोली की ललिता उरांव के दो पशुओं की वज्रपात से मौत हो गई। चांडिल मे आंधी बारिश से एनएच 32 मेन रोड में पेड़ गिर गया। इससे सड़क जाम हो गया। गाड़ियों की लंबी कातर लग गई। रामगढ़ कॉलेज के नाली से ऊपर पानी बहने से साई कृष्णा प्ले स्कूल में चार  गाड़ी पानी में डूब गई। इरबा विकास के बीच लगा फोरलेन का बड़ा बोर्ड पीलर साहित गिर गया। रांची-रामगढ़ रोड़ दो घंटे जाम हो गया।

जानकारी हो कि आपके अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikjharkhand.com ने पहले ही इस मामले में मौसम विभाग के माध्‍यम से सतर्क किया था। बताया था कि कुछ घंटों में मौसम में बदलाव होने वाला है। राज्‍य के कई जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा। कई जगह आंधी चलने के साथ मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। सावधानी बरतने की सलाह देते हुए जानमाल के नुकसान की आशंका भी जताई थी।

No comments