Video Of Day

Latest Post

प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ रविवार को बनाएंगे रणनीति


गिरिडीह। झारखंड प्रदेश प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ गिरिडीह जिला इकाई की कार्यकारिणी की आपातकालीन बैठक रविवार को स्थानीय अंबेडकर पुस्तकालय भवन में होगी। इसमें जिला और तेरहो प्रखंड कार्यकारिणी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, संयोजक, मीडिया प्रभारी, सदस्यगण हिस्‍सा लेंगे।

मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता योगेश कुमार पांडेय ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों को सुगमता पूर्वक आम जन तक पहुंचाने और सुविधा देने में प्रज्ञा केंद्र की अहम भूमिका है। इसके कारण प्रधानमंत्री ने पुरस्कृत भी किया है। हालांकि वर्तमान सरकार की उपेक्षा पूर्ण, दमनात्मक नीति के कारण प्रज्ञा केन्द्र संचालक (वीएलई) हाशिये पर धकेल दिये गये हैं। वे स्वयं को प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। हक और अधिकार को लेकर सरकार की नीति के विरुद्ध रणनीति तैयार करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया है।

No comments