Video Of Day

Latest Post

प्रज्ञा केंद्र संचालक अब सीधी लड़ाई के मूड में


गिरिडीह। प्रज्ञा केंद्र संचालक अब सीधी लड़ाई के मूड में हैं। इसके मद्देनजर झारखंड प्रदेश प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ ने एक जुलाई को रांची चलो का आह्वान किया है। इसकी तैयारी राज्‍य भर में हो रही है। शनिवार को जमुआ प्रखंड हरला पंचायत सचिवालय में संघ की जमुआ इकाई ने तैयारी की समीक्षा की। प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने इसकी अध्यक्षता की। संचालन प्रदेश प्रवक्ता योगेश कुमार पांडेय ने किया। पर्यवेक्षक गिरिडीह संघ इकाई कोषाध्यक्ष नवल किशोर दास ने कहा कि प्रज्ञा केंद्र संचालक विषम परिस्थितियों में भी डिजिटल इंडिया के कार्यक्रमों को सुगमतापूर्वक आमजनता तक पहुंचा रहे हैं। हालांकि सरकारी उदासीनता के कारण वीएलई के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

अब आरपार की सीधी लड़ाई लड़ी जायेगी। इसकी ठोस रणनीति अख्तियार तय की जा रही है। एक शिष्टमंडल मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौप कर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का अनुरोध करेगा। प्रदेश संयोजक रणजीत कुमार गुप्ता और प्रवक्ता योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि वीएलई वर्तमान में हतोत्साहित है। उन्‍हें सरकारी स्तर पर प्रोत्साहित करने की जरूरत है। बैठक में जमुआ संघ कोषाध्यक्ष ब्रह्मदेव विश्वकर्मा, शिवशंकर पंडित, राजेश कुमार यादव, संजय कुमार, सुरेश पांडेय, उदय कुमार वर्णवाल, महेंद्र कुमार वर्मा, पंकज कुमार गुप्ता, आशीष कुमार, संतोष कुमार वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, अनुज कुमार वर्मा आदि वीएलई मौजूद थे।

2 comments: