रांची का मौसम रविवार से हो सकता है खराब
रांची। रविवार से आने वाले चार दिनों तक मौसम खराब
होने के संकेत मिले हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने यह पूर्वानुमान जताया है। विभाग के
मुताबिक 13 मई से 16 मई तक रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में आकाश में आंशिक बादल
छाये रहेंगे। बादल गर्जन भी हो सकती है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी संभव है। इस
दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। विभाग के अनुसार 13 और 14 मई को
राज्य के कुछ जगहों पर बादल गर्जन के साथ आंधी भी चल सकती है। इस दौरान हवा की गति
50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।
No comments