Video Of Day

Latest Post

कतार को सलाम, ऑनलाईन ही करें काम

गिरिडीह। सीएससी के तत्वावधान में जमुआ प्रखंड मॉडल भवन सभागार में गुरूवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीएससी गिरिडीह जिले के ई प्रबंधक रूपेश कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न कार्यक्रम और योजनाएं चला रही है। समन्वय स्थापित कर स्थानीय स्तर पर वीएलई के माध्यम से प्राथमिकता के तहत सुविधा उपलब्ध कराना उद्देश्य है। जिला ई प्रबंधक पप्पू कुमार ने कहा कि विज्ञान के युग में सभी काम डिजिटल होते हैं। कतार में लगने की कोई जरूरत नहीं है। सभी काम ऑनलाइन प्रज्ञा केंद्र में ही होते है। इसका लाभ आमजन उठाये।
जिला ई नेटवर्क मैनेजर मोहित राम, जिला एजुकेशन कंसलटेंट रमेश कुमार ठाकुर ने शैक्षणिक सेवाएं, विभिन्न प्रकार की बीमा, स्वास्थ्य सेवाएं, राष्ट्रीय पेंशन योजना, भारत नेट, विभिन्न प्रकार के बिल, झार सेवा, बैंकिंग सेवा, रेल, हवाई टिकट सहित तीन सौ पच्चास सेवाओं की जानकारी दी। सुगमतापूर्वक इसे आमजनों को उपलब्ध कराने की आवश्यक पहलुओं से वीएलई को कार्य के लिये उन्मुख और दक्ष किया।
जमुआ प्रखंड ई प्रखंड प्रबंधक सुबोध कुमार वर्मा ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया की सफलता में वीएलई की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संचालन पोबी पंचायत वीएलई योगेश कुमार पांडेय ने किया। मौके पर संजय कुमार, ब्रह्मदेव विश्वकर्मा, राजेश कुमार यादव, किशोर कुमार सिंह, महेश कश्यप, राम कुमार, परशुराम सिंह आदि वीएलई मौजूद थे।

No comments