Video Of Day

Latest Post

साई महोत्‍सव पर 20 मई को निकलेगी शोभा यात्रा


रांची। ॐ श्री साईं सेवा मंडल के तत्वावधान में 20 मई रविवार को रांची के हरमू मैदान में श्री साईं महोत्सव होगा। महोत्सव के संयोजक मुकेश काबरा ने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए संरक्षक संजय सेठ, अध्यक्ष-मनीष कुमार, सचिव-मनोज कुमार की देखरेख में कमेटी बनाई गई है।

सचिव मनोज कुमार ने बताया कि 20 मई को सुबह 5 बजे बाबा की काकड़ आरती से कार्यक्रम शुरू होगा। सुबह 7 बजे बाबा की पालकी शोभायात्रा नगर भ्रमण दर्शन के लिए गाजे-बाजे के निकलेगी। इसमें बाबा के सैकड़ों भक्‍त शामिल होंगे। शोभायात्रा में पंजाबी ढोल, बैंड, आकर्षण और जीवंत झांकी होंगे। घोड़े के संग भजनों का भी आनंद नगरवासियों को मिलेगा।

हरमू मैदान से निकाकर पालकी शोभायात्रा नगर कालोनी सहित हरमू बाजार होते हुए वापस महोत्सव स्थल पहुंचेगी। दोपहर 12 बजे से बाबा के भोग का भंडारा शाम तक भक्तों के लिए चलेगा। बाबा की मध्‍याह्न आरती 12 बजे के बाद महा भंडारा साईं इच्छा तक चलेगा। इस बीच भक्तजनों को बाबा के दर्शन और आशीर्वाद का लाभ मिलता रहेगा।

संध्या 6.30 बजे से दिल्ली के ख्याति प्राप्त कलाकार पंकज राज भजनों की गंगा प्रवाहित करेंगे। रात महा आरती और महाभोग के बाद महोत्सव का समापन होगा। आयोजन समिति में राम किशोर कुंवर, विकास कुमार, नीरज मुंजाल, दिलीप अग्रवाल, राजू देव सिन्हा, मनोरंजन शर्मा, कार्तिक कर्मकार, दुर्गेश अग्रवाल, मुन्ना वर्णवाल, सोनू वर्णवाल, रोहित अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, युगल किशोर गुप्ता, अजय अग्रवाल ,प्रमोद सारस्वत को भी रखा गया है।

No comments