Video Of Day

Latest Post

इन जिलों में कुछ देर में बदलेगा मौसम


रांची। आने वाले दो से तीन घंटों में राज्‍य के कई जिलों में मौसम बदलने के संकेत मिले हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने इसकी तात्‍कालिक चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम ओर सरायकेला-खरसांवा जिला इससे प्रभावित होंगे। यहां एक-दो स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ अचानक तेज हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे होने की आशंका है। कई जगहों पर हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

No comments