Video Of Day

Latest Post

श्री श्याम संघ की नई कमेटी बनी

रांची। श्री श्‍याम संघ की वार्षिक आम सभा रविवार को अपर बाजार स्थित श्री राधावल्लभ मंदिर में हुई। वर्ष 2016-2018 के आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। इसे सदस्यों ने पास किया। वर्ष 2018-19 के लिए नई कमेटी का गठन उपस्थित सदस्यो की आम सहमति से हुआ। इसमें अध्यक्ष-हरेंद्र अग्रवाल, मंत्री-विनायक पोद्दार, कोषाध्यक्ष-सौरव कटारुका बनाए गए। कार्यकारणी में आकाश शर्मा, उत्कर्ष लोहिया, विशाल शर्मा, मोहित लोहिया, अनिल अग्रवाल, विमल खूंटेटा, प्रवीण बगड़िया, अजय खेतान, प्रवीण मंगल, अजय कटारुका, संजय सुरेका को रखा गया है। आम सभा में पूर्व अध्यक्ष अनिल लोहिया, कमलेश संचेती, दीपक पोद्दार, मनोज काबरा, संतोष लोहिया, आनंद सोमानी, अजय खेतान, सुरेश सोडानी सहित नई कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।

No comments