Video Of Day

Latest Post

भाभी सह नहीं सकी ये, देवर को टांगी से काट डाला


गुमला। भाभी से देवर का यह अत्‍याचार सहन नहीं हो सका। अतत: उसने देवर को टांगी से काट डाला। यहीं नहीं शव को घर में छिपाकर अपने दो साल के बेटे के साथ भाग गई। बीती रात घर से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव बरामद किया गया। पुलिस ने रात में ही आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। यह मामला जारी थाना क्षेत्र के मेराल पंचायत के सकतार गांव की है।

जानकारी के मुताबिक पति की मौत के बाद देवर अपनी भाभी से जबरदस्‍ती करता था। विगत 18 मई को देवर राम प्रसाद शराब के नशे में धुत होकर शाम में घर आया। इसके बाद अपनी भाभी के साथ जबरदस्ती करने लगा। भाभी ने इसका विरोध किया। फिर दोनों अलग-अलग सो गए। देर रात मौका देखकर घर में रखी टांगी से भाभी ने देवर के सिर पर वार कर दिया। इससे रामप्रसाद की मौत हो गई। हत्‍या करने के बाद महिला सुबह होने से पहले ही बेटे के साथ अपने दादा ससुर के घर ढोंढाटोली चली गई। घटना के पांच दिन बाद घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना रामप्रसाद के अन्य परिजनों को दी।

घर में रामप्रसाद का शव को देखने के बाद परिजनों ने स्थानीय थाने को सूचना दी। पुलिस अधिकारी राकेश दुबे ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को ढोंढाटोली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि देवर भाभी में अवैध संबंध थे। इसके चलते रामप्रसाद और प्रमिला के बीच शनिवार रात को काफी बहस हुई। इससे प्रमिला ने आधी रात को उठकर टांगी से प्रहार कर अपने देवर को मौत के घाट उतार दिया।

अविवाहित देवर शादी करने की बात कहकर लगातार भाभी से शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ दिन के बाद गर्भवती होने पर महिला ने इसकी जानकारी अपने देवर को दी। इसके बाद देवर ने भाभी का गर्भपात करा दिया। इसके बाद से महिला देवर के साथ संबंध नहीं बनाना चाहती थी, पर वह जबरदस्ती करता था।

No comments