Video Of Day

Latest Post

दामाद ने सास को बनाया हवस का शिकार


गुमला। दामाद ने सास को ही हवस का शिकार बना डाला। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। यह मामला पालकोट प्रखंड का है। कुलबीर गांव निवासी सुधीर सिंह ने 45 वर्षीय फुफेरी सास के साथ दुष्‍कर्म किया। पालकोट पुलिस ने सुधीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता का बयान गुमला कोर्ट में 164 के तहत दर्ज कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता बीते रविवार को अपने छोटे भाई के साथ निजी काम से गुमला आयी थी। शाम को गुमला से अपने घर पैदल लौटने के क्रम में रूकरूम गांव के समीप उसके भाई का दामाद मिला। वह कुछ सामान लिए हुए था। आसमान में बादल छा गये थे। सास ने सुधीर से कहा कि बारिश होने वाली है। घर चले सुधीर ने अपना सामान पीड़िता के छोटे भाई को दे दिया। सामान लेकर पीड़िता का छोटा भाई गांव जाने के लिए आगे निकल गया। पीछे से सुधीर और उसकी फुफेरी सास चल रही थी। कुलबीर गांव के पास डोम्बू पहाड़ पहुंचने पर सुधीर सास को पकड़ कर पहाड़ पर ले गया। वहां ले जाकर दुष्कर्म किया था।

No comments