Video Of Day

Latest Post

दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ देती है यहां की लड़कियां

फाईल फोटो

रांची। इस गांव की लड़कियां दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ रही है। इसके लिए वे मजबूर हैं। मुख्‍यमंत्री निवास से 15 किलोमीटर के फासले पर ऐसा हो रहा है। यह वाक्‍या रांची जिला के अंतर्गत कांके प्रखंड के  पिठोरिया गांव का है। यहां के राजकीयकृत उत्क्रमित उच्‍च विद्यालय में दसवीं तक की पढ़ाई होती है। इस स्कूल के 13  किलो मीटर के दायरे में कोई 10+2 स्कूल नहीं है। पिठोरिया  आसपास के 12 पंचायतों  का सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र है।  कृषि कार्य में लगे रहने के कारण समय और पैसे के अभाव में मैट्रिक के बाद छात्र-छात्राएं  (खासकर छात्राएं) आगे पढ़ना छोड़ देती हैं।

पिठोरिया के इस स्‍कूल को 10+2 में उत्क्रमित करने की मांग ग्रामीणों ने उठाई। उनके मुताबिक इस संबंध में 2016 में मुख्यमंत्री सहित विभागीय सचिव को पत्र लिखा है। हालांकि आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीण निराश हैं। उनका कहना है कि वे बेटियों को पढ़ाना चाहते हैं। हालांकि साधन उपलब्‍ध नहीं होने के कारण निराश हैं। उनके मुताबिक मदरा मुंडा और नागवंशी राजाओं के ऐतिहासिक सुतियांबे गढ़ का यह स्कूल 10+2 होने का सारा मापदंड  पूरा करता है। अगले वर्ष से डिग्री कोलेजों मे इंटर में नामांकन नहीं होगा तो विद्यार्थी कहां नामांकन लेंगे

1 comment:

  1. Really it is pathetic. Initiative to establish 10 +2 school should be done

    ReplyDelete