Video Of Day

Latest Post

इन जिलों में हो सकती है ओलावृष्टि, चलेगी तेज हवा


रांची। सूबे के कई जिलों में आने वाले दो से तीन घंटों में ओलावृष्टि होने की आंशका है। तेज गति से हवा चलेगी। मौसम विज्ञान विभाग ने तात्‍कालिक चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूमपूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गिरिडीह, देवघर, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा।

इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ अचानक तेज हवा चलेगी। इसकी गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटो हो सकती है। कहीं कहीं बारिश होने की संभावना भी है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। विभाग के चेतावनी के मद्देनजर सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसा नहीं करने पर जानमाल का नुकसान हो सकता है।

No comments